Subscribe Us

Header Ads

सनी लियोन में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी

सनी लियोन 2017 में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी(एक भारतीय-कैनेडियन फिल्म अभिनेत्री, )
सन्नी  लियोन(जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है।
उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं।
इन्हें मैक्सिम द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म 2 में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।
सन्नीलियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्‍ख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी 2008 में मृत्यु हो गई थी) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी।
बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।वो आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।
हालांकि वह सिक्‍ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया।जब वह 12 वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट,
मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया।

उन्होंने 1999 में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया। सनी लियोन के पति अभिनेता डेनियल वेबर हैं। वो और उनके पति ने कुल 3 बच्चों को अडॉप्ट किया है, जिनमें एक लड़की और दो जुड़वा लड़के हैं। सनी लियोन कुल 3 बच्चों की मां हैं।

वयस्क फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक दल्ला था।


उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। जब अपने वयस्क करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हें पेंटहाउस की मार्च 2001 की पेट ऑफ द मंथ रखा गया।

इसके बाद 2001 के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में "हस्लर हनी" का सम्मान दिया गया। सनी लियोन 2017 में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटी रह चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments